फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Dirty water entered houses and shops

Sultanpur News: घरों व दुकानों में घुसा गंदा पानी

Sat, 27 May 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 27 May 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Dirty water entered houses and shops
सुल्तानपुर पयागीपुर में बारिश के बाद दुकानों में भरा पानी। -संवाद
सुल्तानपुर। जिले में शुक्रवार को भी दूसरे दिन हुई बारिश से जगह जगह हुए जलभराव के कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन भर रुक-रुककर हुई बारिश से अमहट स्थित सब्जी मंडी, मेडिकल कॉलेज समेत शहर व ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर सड़कों पर भरा पानी दुकानों व घरों तक में घुस गया।
विज्ञापन



इस दौरान लोगों को आवाजाही में भी काफी दुश्वारी उठानी पड़ी। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अगले 24 घंटे में आसमान में हल्के से बादल छाए रहेंगे। 28 व 29 मई को पुन: कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन




शुक्रवार को सुबह हुई बारिश के बाद 10 बजे करीब मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई। दोपहर के बाद मौसम का मिजाज फिर बदला और बारिश शुरू हो गई। करीब आधा घंटे की तेज पारिश से मेडिकल कॉलेज परिसर में जलभराव हो जाने से मरीजों व तीमारदारों को काफी परेशानी उठाना पड़ी। बस स्टेशन, दीवानी न्यायालय तिराहा पर भी जलनिकासी न होने से बारिश का पानी चोक नालियों के कारण सड़कों पर जमा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर के पयागीपुर चौराहे पर हुए जलभराव से सड़कों पर भरा गंदा पानी कई दुकानों व मकानों तक घुस गया है। बारिश ने शहर अमहट स्थित नवीन सब्जी मंडी परिसर की साफ सफाई व्यवस्था की भी पोल खोल दी। मंडी परिसर स्थित दुकानों में पानी भर जाने से वहां मौजूद किसानों व व्यापारियों को काफी परेशानी हुई।



बारिश से गन्ने व सब्जी के किसानों को राहत
कादीपुर क्षेत्र में दो दिनों के दौरान हुई बरसात से तेज धूप से गन्ने एवं सब्जियों के मुरझा रही फसलों को काफी हद तक राहत पहुंचाई है। बारिश से खेतों में आई नमी के बाद किसान अब धान की नर्सरी के लिए भी तैयारी में जुटने लगे हैं। कूरेभार क्षेत्र में भी दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से खेत में खड़ी गन्ना, उर्द, भिंडी, कद्दू, लौकी, बैगन, खरबूज व तरबूज के साथ पशुओं के हरे चारे के लिए बोई गई चरी को भी काफी फायदा हुआ है। क्षेत्र के किसान राधेश्याम तिवारी ने बताया कि बारिश किसानों के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हुई है।




कई जगह क्षतिग्रस्त हुई सड़कें
बारिश व जलभराव के कारण लखनऊ-बलिया हाईवे से खरगूपुर पुरवे को जोड़ने वाली एकमात्र मुख्य सड़क कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। गांव के पास भोला के घर से भारत के घर के बीच जल निकासी की सुविधा न होने से बारिश के चलते करीब दो फीट तक पानी सड़क पर जमा हो गया है। मोतिगरपुर क्षेत्र की ग्राम पदारथपुर उपाध्याय के खरगूपुर पुरवे के कई परिवारों को बेमौसम बारिश के चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed