Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Difficult to pass under the forelane

Sultanpur News: फोरलेन के नीचे से गुजरने में घुट जाता दम

Sun, 04 Jun 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 04 Jun 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Difficult to pass under the forelane
सुल्तानपुर लखनऊ-वाराणसी के घासीपुर ओवरब्रिज की निमार्णाधीन सड़क। संवाद
सुल्तानपुर। सुल्तानपुर-वाराणसी फोरलेन स्थित ब्रिज के नीचे से गुजरने में दम घुट जाता है। आठ साल से ब्रिज के नीचे व सर्विस लेन में सड़क का निर्माण न होने से धूल के साथ कंकड़ उड़ते रहते हैं। लगातार धूल उड़ते रहने से राहगीरों के लिए श्वांस रोग का खतरा बना है। अधिकारियों के निर्देश के बाद भी कार्यदायी संस्था काम पूरा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन



वाराणसी को प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार ने हाईवे को फोरलेन बनाने की स्वीकृति दी थी। एक बार टेंडर निरस्त होने के बाद करीब आठ साल पहले दोबारा टेंडर कराकर निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराई गई। लखनऊ से वाराणसी तक दो खंडों में बनाए जाने वाले फोरलेन के आधे हिस्से सुल्तानपुर-लखनऊ का काम करीब चार साल पहले ही पूरा हो गया।
विज्ञापन



दूसरे खंड में शामिल सुल्तानपुर-वाराणसी फोरलेन का काम आठ साल से अटका पड़ा है। कार्यदायी संस्था ने शहर के घासीपुर बाईपास के पास हाईवे के मुख्य हिस्से का निर्माण करा दिया लेकिन ब्रिज के बगल में व नीचे के करीब 200 मीटर हिस्से का निर्माण नहीं कराया। संस्था ने गिट्टी की कुटाई करके ब्रिज के नीचे का हिस्सा छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सड़क का निर्माण न कराए जाने से वाहनों के आवागमन से ब्रिज के नीचे व सर्विस रोड पर 24 घंटे धूल का गुबार उठता रहता है। गुबार में छोटे-छोटे कंकड भी शामिल रहते हैैं। इससे खुले वाहनों, बाइक व साइकिल सवार समेत पैदल चलने वाले लोगों का दम घुट जाता है। धूल से आसपास के दुकानदारों व स्थायी निवासियों का रहना दुश्वार हो गया है।


नियमित सफाई के बावजूद घरों पर धूल की परत जम जाती है। कई बार अधिकारियों ने कार्यदायी संस्था को सर्विस रोड व ब्रिज के नीचे का हिस्सा बनाने का निर्देश दिया लेकिन संस्था ने निर्देश को नजरअंदाज कर दिया। अब केंद्र सरकार की ओर से सख्ती किए जाने पर कार्यदायी संस्था ने काम शुरू किया है।



1800 करोड़ से हो रहा निर्माण
सुल्तानपुर-वाराणसी फोरलेन का निर्माण करीब 1800 करोड़ रुपये से कराया जा रहा है। केंद्र सरकार से निर्माण के लिए करीब 1400 करोड़ रुपये आवंटित किए जाने के बाद भी कार्यदायी संस्था ने सर्विस रोड व ब्रिज के नीचे के हिस्से का निर्माण नहीं कराया। सूत्रों के मुताबिक निर्माण की धनराशि में सर्विस रोड के निर्माण का हिस्सा शामिल रहता है। इसके बाद भी कार्यदायी संस्था की ओर से आठ साल तक उस हिस्से की रकम नहीं खर्च की गई।





दमा व टीबी का खतरा
चिकित्सक डॉ. आरए वर्मा ने बताया कि उड़ती धूल से पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। धूल मनुष्य के श्वांस नली के जरिए सीधे फेफड़े में घुस जाती है। फेफड़े में धूल जाने से लोगों को दमा व टीबी हो सकती है।





जल्द पूरा हो जाएगा काम
एनएचएआई के परियोजना निदेशक आरएस यादव ने कहा कि सर्विस रोड व ब्रिज के नीचे के हिस्से का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। कार्यदायी संस्था को इसका सख्त निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed