{"_id":"6632c562fa5532055a08f084","slug":"diarrhea-patients-increased-due-to-extreme-heat-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-112916-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: भीषण गर्मी से बढ़े डायरिया के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: भीषण गर्मी से बढ़े डायरिया के मरीज
Thu, 02 May 2024 04:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 02 May 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
बल्दीराय के सीएचसी में लगी मरीजों की भीड़। - संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। भीषण गर्मी के कारण डायरिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मेडिकल कॉलेज में तो मरीजों की भीड़ उमड़ ही रही है, सीएचसी में भी बड़ी संख्या में इसके मरीज पहुंच रहे हैं।
बल्दीराय सीएचसी के इमरजेंसी वार्ड में बुधवार को महुली निवासी तीन वर्षीय दिव्यांशी और नादा निवासी 14 वर्षीय निक्का भर्ती हुए। दिव्यांशी जहां डायरिया से परेशान थी, वहीं निक्का को बेहोशी व चक्कर आने की शिकायत थी।
जनरल वार्ड में ऐंजर निवासी 25 वर्षीय शादाब, नरसडा निवासी राकिया और हैंघना कला निवासी सोनम भर्ती थे। ये सभी मरीज डायरिया से पीड़ित रहे। नंदौली निवासी अभिषेक (19) का भी डायरिया का इलाज चल रहा है। डॉ. रमेश यादव ने बताया कि गर्मी के कारण डायरिया के मरीज बढ़े हैं।
विज्ञापन
अखंडनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. विष्णु, डॉ. एजी अंसारी व डॉ. रमेश ने ओपीडी में कुल 172 मरीजों को देखा। इनमें से ज्यादातर लोग गर्मी से हो रही बेचैनी व डायरिया से परेशान रहे। पतजु पहाड़पुर निवासी साठ वर्षीय प्यारी देवी व वारी सहजन की मिथिलेश को भी डायरिया के कारण भर्ती किया गया।
कुड़वार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी है। तीस बेड की सीएचसी पर हीटवेव को लेकर तैयारियां कर ली गई है। कोल्ड रूम में कूलर की व्यवस्था भी है।