{"_id":"5fea155d8ebc3e3fc31531f1","slug":"dhopap-ghat-will-be-beautified-with-50-lakhs-sultanpur-news-lko557087473","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 लाख से होगा धोपाप घाट का सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 लाख से होगा धोपाप घाट का सुंदरीकरण
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पौराणिक स्थल धोपाप घाट के सुंदरीकरण के लिए 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री पर्यटन विकास संवर्धन योजना के धोपाप घाट को संवारा-सजाया जाएगा। इस रुपये से गोमती नदी के किनारे पक्का घाट, सीढ़ी व दीवार बनाई जाएगी।
प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण स्थल के सुंदरीकरण की योजना बनाई गई है। ऐसे प्रत्येक स्थल पर 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री पर्यटन विकास संवर्धन योजना के जरिए होने वाले इस कार्य के लिए स्थानीय भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी की पहल पर धोपाप धाम का चयन किया गया है।
पिछले दिनों निर्माण निगम के आर्किटेक्ट रणवीर सिंह धोपाप में प्रस्तावित निर्माण कार्य को अंतिम रूप प्रदान करने पहुंचे। जरूरत के मुताबिक गोमती नदी के किनारे ऊबड़-खाबड़ घाट को पक्का किया जाएगा। इसके अलावा नदी से संभावित जलभराव के स्थान तक पक्की सीढ़ी का भी निर्माण किया जाएगा। घाट और सीढ़ी के पक्का बन जाने से स्नानार्थियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विधायक देवमणि द्विवेदी ने बताया कि तीर्थस्थल धोपाप का विशेष महत्व है। योजना के माध्यम से धाम तक पहुंचने वाले लोगों की सहूलियत का ध्यान रखा गया है। स्नान घाट तक जाने वाला मार्ग व पक्की सीढ़ी से लोगों को सहूलियत होगी। साथ ही सफाई के भी इंतजाम हो सकेंगे।