फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Devotees performed mass Rudrabhishek

Sultanpur News: श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक रुद्राभिषेक

Sun, 11 Aug 2024 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 11 Aug 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Devotees performed mass Rudrabhishek
लंभुआ (सुल्तानपुर)। स्थानीय विकासखंड के सैतापुर सराय स्थित बाबा जनवारीनाथ धाम परिसर में तीन दिवसीय सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन शनिवार से शुरू हो गया है। पहले दिन ही 12 परिवारों ने शिवलिंग का दुग्धाभिषेक कर मंगलकामना की।
विज्ञापन


शहर के चौक इलाके में स्थित हनुमानगढ़ी के प्रधान पुजारी पंडित रमाकांत पांडेय के नेतृत्व में विद्वान आचार्यों ने स्वस्तिवाचन के साथ पूजन शुरू कराया। पं. त्रिभुवनदत्त पांडेय सभागार में मिट्टी के बने शिवलिंग पर पूजन के बाद गणेश व नंदीजी महाराज का पूजन शुरू किया गया। विद्वान आचार्यों ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक, शृंगार के बाद यजमानों से भस्म आरती व शिव आरती कराई। भक्तों ने बम-बम भोले के जयकारे लगाए। सामूहिक रुद्राभिषेक में दिग्विजय सिंह, डाॅ. केपी सिंह, प्रेमलता, नरेंद्र बहादुर सिंह, गिरिजेश, कल्लू उपाध्याय आदि परिवार के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन




सावन में रुद्राभिषेक से कष्टों का होता नाश
पंडित रमाकांत पांडेय कहते हैं कि शिवभक्तों के लिए सावन का महीना कुंभ के बराबर होता है। सावन में रुद्राभिषेक करने से सभी कष्टों का नाश और घर में लक्ष्मी का वास होता है। इसीलिए शिव मंदिरों में रुद्राभिषेक के लिए शिवभक्त उमड़ पड़े हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सावन का महीना सबसे बेहतर माना जाता है। इस महीने में शिव के पास पालन और संहार दोनों का भार होता है। भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिव मंदिर बभनैया पूरब में हुआ सामूहिक रुद्राभिषेक
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। नगर पंचायत के बभनैया पूरब गांव में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शनिवार को सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। रिंकू मिश्र एडवोकेट, संजय पाठक, कमल नयन तिवारी, चंद्रभान पांडेय, सोनू तिवारी, अधिशासी अधिकारी सचिन कुमार पांडेय, अभिनव मिश्र एडवोकेट आदि ने सामूहिक रुद्राभिषेक में हिस्सा लिया। सभी ने भगवान भोलेनाथ का दूध, जल, बेलपत्र, भांग और धतूरा से अभिषेक किया। अंत में सभी ने सुंदरकांड का पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed