{"_id":"636d43f8587e4352c8003368","slug":"dengue-sultanpur-news-lko656553012","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से महिला समेत दो की मौत, 72 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से महिला समेत दो की मौत, 72 मरीज मिले
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती डेंगू मरीज।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिले में डेंगू से उपचार के दौरान बुधवार को महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। मौतों का आंकड़ा बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी परेशान हैं। इसके साथ ही बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल व शहर के विभिन्न स्थानों पर हुई 287 लोगों की जांच में 72 डेंगू पीड़ित मिले हैं।
शहर में विवेकनगर की रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षिका कृष्णा मिश्रा (65) को कई दिनों से बुखार था। जांच में कृष्णा मिश्रा डेंगू पॉजिटिव पाई गई थीं। हालत नाजुक होने पर अधिवक्ता बेटे प्रमोद मिश्र ने अपनी मां को लखनऊ के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान बुधवार देर रात उनकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार भोर में परिवारीजन शव लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। दूसरी मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के पलहीपुर का है। गांव निवासी पप्पू उर्फ तेज बहादुर सिंह (45) बुखार से पीड़ित थे। जांच में डेंगू पॉजिटिव मिलने पर परिवारीजनों ने उन्हें लखनऊ के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान उनकी बुधवार को मौत हो गई।
इसके अलावा जिला अस्पताल की ओपीडी में बृहस्पतिवार को चिकित्सक ने बुखार से पीड़ित 180 लोगों की डेंगू की जांच कराई। जांच में 62 लोग डेंगू पीड़ित मिले हैं। वहीं, जिला मलेरिया अधिकारी बंशीलाल के निर्देश पर वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन आरपी सिंह के नेतृत्व में टीम ने शहर के रामलीला मैदान में शिविर लगाकर 30 लोगों की जांच की गई। जांच में दो लोग पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही आदर्शनगर में हुई 51 लोगों की जांच में चार व निरालानगर में 26 लोगों की जांच में चार लोग डेंगू पॉजिटिव मिले हैं।