{"_id":"635039366662f54dfe1fb465","slug":"dengue-is-increasing-one-death-35-new-patients-found-sultanpur-news-lko653651292","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ता जा रहा डेंगू, एक की मौत, 35 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ता जा रहा डेंगू, एक की मौत, 35 नए मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। शहरी क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप बेकाबू होता दिखने लगा है। इसके चलते ही बुधवार को जहां डेंगू से पीड़ित एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई जबकि 35 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। लगातार बिगड़ रही स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग व मलेरिया विभाग के अधिकारी इससे रोकथाम की कवायद में जुटे हैं। इसके तहत ही शहर में तीन स्थानों पर शिविर आयोजित कर 213 बुखार पीड़ितों की एनएस-1 से हुई जांच में 18 में डेंगू की पुष्टि हुई। जिला अस्पताल स्थित लैब में भी एनएस-1 डेंगू की जांच में 17 केस मिले। 24 घंटे में ही डेंगू के मिले 35 नए मामलों से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। गठित टीमें डेंगू मरीजों से जुड़े इलाकों में बचाव व जागरूकता के कार्य में जुटी हैं।
शहर के करौंदिया मोहल्ले में बीते चार दिनों से डेंगू पीड़ित एक युवक की बुधवार को मौत हो गई। कोतवाली नगर क्षेत्र के करौंदिया निवासी मोहम्मद रेहान (22) पुत्र मुत्सर चार दिनों से डेंगू से पीड़ित था। परिजनों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार को रेहान की हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। इलाज के लिए लखनऊ ले जाने के दौरान ही रास्ते में हैदरगढ़ के पास उसकी मौत हो गई।
परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। जिला अस्पताल की ओपीडी में भी बुधवार को बड़ी संख्या में बुखार पीड़ित इलाज के लिए पहुंचे। इनमें से 88 लोगों की पैथालॉजी में एनएस-1 डेंगू की जांच कराई गई। इसमें 17 मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले। दूसरी तरफ जिला मलेरिया अधिकारी बंशीलाल के निर्देश पर लैब टेक्नीशियन आरपी सिंह के नेतृत्व में शहर के तीन स्थानों पर कैंप लगाकर 213 लोगों की एनएस-1 डेंगू की जांच की गई। इसमें भी 18 मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन
ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स के लिए बढ़ी भीड़
डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या के साथ ही जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स की मांग भी कई गुना बढ़ गई है। डेंगू के साथ ही मलेरिया व वायरल से पीड़ित मरीजों की तेजी से बढ़ती संख्या के कारण पीड़ितों को इलाज के लिए प्लेटलेट्स चढ़ाने की जरूरत भी लगातार बढ़ रही है। ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स की कमी के चलते मरीजों के तीमारदारों को इसके लिए परेशान होकर निजी ब्लड बैंकों के चक्कर भी काटना पड़ रहे हैं। इस संबंध में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. आरके मिश्रा ने बताया कि जिन लोगों के साथ कोई डोनर नहीं है, उन्हें भी प्राथमिकता के आधार पर ब्लड बैंक से प्लेटलेट्स मुहैया कराई जा रही है। इसी लिए प्लेटलेट्स की कमी को दूर कराने के लिए रक्तदानियों से भी बढ़चढ़ कर ब्लड डोनेशन की अपील की जा रही है।