{"_id":"8b2983006132eb44b87775e9090e6993","slug":"dengue-claims-one-more-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से एक और युवक ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से एक और युवक ने दम तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sun, 18 Oct 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डेंगू का खौफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। डेंगू से पीड़ित एक युवक की उपचार के दौरान पीजीआई में मौत हो गई। वहीं चांदा क्षेत्र में तीन नए मरीज मिलने से ग्रामीणों में दहशत है। लगातार डेंगू के मिल रहे मरीजों से स्वास्थ्य विभाग भी सकते में है।
विज्ञापन
कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के पड़ेला (भदैंया) निवासी बृजेंद्र सिंह उर्फ विक्की (38) पुत्र जितेंद्र प्रताप सिंह एक हफ्ते पूर्व बुखार से पीड़ित थे। परिवारीजनों ने उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया था, जहां चिकित्सकों ने जांच में डेंगू की पुष्टि की थी। परिवारीजनों ने बृजेंद्र सिंह को पीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया था। रविवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बृजेंद्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ चांदा क्षेत्र में डेंगू के मरीजों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 24 घंटे में चांदा क्षेत्र में तीन नए मरीज डेंगू से पीड़ित पाए गए हैं। इनमें अंजू यादव पुत्री राम नाथ निवासी कस्बा को डेंगू से पीड़ित पाए जाने पर परिवारीजनों ने रविवार को इलाहाबाद ले जाकर भर्ती कराया है। अधियारी गांव निवासी अंगद में भी डेंगू की पुष्टि होने पर परिवारीजनों ने उसे शहर में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। दूसरी तरफ चांदा कोतवाली क्षेत्र के ही मघैया फुटैला निवासी दलित ननकऊ में भी जांच के दौरान डेंगू की पुष्टि हुई है। परिवारीजन बेहद गरीब होने के कारण ननकऊ का इलाज नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन