{"_id":"6727cacbbabb1cbe0908fd34","slug":"dead-body-of-youth-reached-home-from-riyadh-due-to-efforts-of-social-worker-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-121761-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सामाजिक कार्यकर्ता के प्रयास से रियाद से घर पहुंचा युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सामाजिक कार्यकर्ता के प्रयास से रियाद से घर पहुंचा युवक का शव
Mon, 04 Nov 2024 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 04 Nov 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
मोहम्मद सफीक
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के देवरपुर पोस्ट पलिया गोलपुर गांव निवासी मोहम्मद मुंशी का पुत्र मोहम्मद सफीक (26) तीन वर्ष पहले सऊदी अरब के रियाद शहर गया था। वह रियाद में ड्राइवर की नौकरी करता था।
15 अक्तूबर से उसका परिजनों से संपर्क टूट गया। बाद में परिजनों को पता चला कि सफीक की करंट लगने से मौत हो गई। मोहम्मद मुंशी अपने पुत्र का शव भारत लाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल हक से मुलाकात की। अब्दुल हक ने विदेश मंत्री को पत्र लिखकर उन्हें प्रकरण से अवगत कराते हुए शव को भारत भेजवाने की मांग की। सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सऊदी अरब से शुक्रवार को सफीक का शव लखनऊ पहुंचा। ग्रामीणों की मौजूदगी में शुक्रवार को ही गांव के कब्रिस्तान में सफीक के शव को दफन किया गया।