{"_id":"64bd73a08672c7f23009a2e0","slug":"dead-body-of-old-woman-found-in-pond-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-815-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: तालाब में मिला वृद्धा का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: तालाब में मिला वृद्धा का शव
Mon, 24 Jul 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
चांदा। क्षेत्र के सफीपुर गांव के तालीपुरवा स्थित तालाब में रविवार सुबह ग्रामीणों ने भगवान देई (80) का शव उतराता देखा। इसकी जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। बताया जा रहा है कि रेलकर्मी पति शीतला प्रसाद की मौत के बाद वह अपने भाई कृष्णा प्रसाद के साथ उनके घर पर रहती थीं।
शनिवार रात वह घर पर ही सो रही थीं। रविवार सुबह उनके घर से निकलने की जानकारी परिजनों को नहीं हो सकी। कृष्णा प्रसाद ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।