फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Dead body of missing women found in gutter

छह दिन से लापता महिला का शव नाले में मिला

Thu, 26 Aug 2021 09:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 09:32 PM IST
विज्ञापन
Dead body of missing women found in gutter
धनपतगंज (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के भरथी गांव निवासी राम अचल यादव की पुत्री ललिता (24) की शादी चार वर्ष पहले क्षेत्र के सेवरा गांव निवासी अशोक यादव के साथ हुई थी। 20 अगस्त से ललिता घर से लापता थी।
विज्ञापन

पिता राम अचल यादव के अनुसार 19 अगस्त को उनकी बेटी ने फोन करके बताया था कि ससुरालीजनों ने उसकी पिटाई की है। ललिता खुद को मायके ले जाने की बात कह रही थी। 20 अगस्त को जब पिता ललिता को लेने उसके ससुराल पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि वह कहीं चली गई है। ससुरालीजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी।
विज्ञापन

मायके वाले ललिता की तलाश कर रहे थे। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के बटपरवा नाले में ग्रामीणों ने एक महिला का शव देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कोबाहर निकाला। शव की शिनाख्त ललिता के रूप में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पर पिता राम अचल यादव परिवारीजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। एसओ मनोज शर्मा ने बताया कि उन्हें तहरीर मिली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ससुरालीजनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed