फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Dead body of a young woman found in a pond, suspicion of murder

Sultanpur News: तालाब में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

Thu, 16 Oct 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 16 Oct 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young woman found in a pond, suspicion of murder
सेमरी बाजार। जयसिंहपुर के टेहसा निवासी अर्जुन की पुत्री मोनी (24) का शव बुधवार देर शाम गांव के तालाब में मिला। परिजनों के मुताबिक वह सुबह खेत में चारा काटने गई थी। ग्रामीणों ने शव को तालाब से बाहर निकाला। मृतका के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


मृतका के बड़े भाई सूरज ने जयसिंहपुर कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि मोनी बुधवार सुबह के समय घर से खेत में चारा काटने की बात कहकर निकली थी। जब दोपहर तक वह घर नहीं लौटी तो परिजनों को संदेह हुआ। उसकी तलाश करने के लिए परिजन खेत गए। वहां मौजूद कुछ ग्रामीणों ने बताया कि उन लोगों ने मोनी को बद्दो के सागर (तालाब) के पास देखा था।
विज्ञापन

संदेह होने पर ग्रामीणों के साथ परिजन तालाब के पास पहुंचे। तालाब में जाल डालकर उसकी खोजबीन शुरू की गई। देर शाम करीब पांच बजे मोनी का शव जाल में फंसा मिला। परिजनों के अनुसार, मृतका के चेहरे पर चोट और घाव के निशान हैं। ग्रामीणों ने शव मिलने की जानकारी जयसिंहपुर पुलिस को दी। परिजनों ने बताया कि मोनी की शादी अयोध्या जिले के तारुन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ अगले वर्ष 17 अप्रैल को तय थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई सूरज ने बहन की हत्या की आशंका जताते हुए जयसिंहपुर कोतवाली में तहरीर दी है। जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed