फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Dead body of a woman found hanging in a suspicious situation

फंदे से लटका मिला महिला का शव

Tue, 03 Mar 2020 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a woman found hanging in a suspicious situation
सुल्तानपुर। कंधईपुर बाजार में सोमवार की देर शाम एक महिला का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता पाया गया। परिवारीजन इस उम्मीद में महिला को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे कि शायद उसकी जान बच जाए लेकिन उन्हें निराशा ही मिली। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के पिता ने ससुरालीजनों पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के कंधईपुर बाजार में निरंजन जायसवाल मकान बनाकर एक हिस्से में दुकान करते हैं। सोमवार की देर शाम निरंजन की पत्नी प्रीती जायसवाल (30) का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन

परिवारीजन शव को उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रीती का विवाह पांच वर्ष पूर्व निरंजन के साथ हुआ था। प्रीती के पिता ने ससुरालीजनों पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। एसओ शरद कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed