{"_id":"64aaf5e9d053c4c6f401d6c9","slug":"daughter-in-law-killed-father-in-law-by-beating-him-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-289-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बहू ने डंडे से पीटकर ससुर को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बहू ने डंडे से पीटकर ससुर को मार डाला
Sun, 09 Jul 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 09 Jul 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
करौंदीकला (सुल्तानपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र की कम्मरपुर ग्राम पंचायत के असलाहुद्दीनपुर गांव में शनिवार रात एक बहू ने घरेलू विवाद में बूढ़े ससुर को डंडे से पीटकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में बुजुर्ग को सीएचसी कादीपुर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है।
करौंदीकलां थाना क्षेत्र के असलाहुद्दीनपुर गांव निवासी खेताऊ (68) शनिवार की रात घर पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि किसी घरेलू विवाद को लेकर खेताऊ की उनके छोटे बेटे स्व. रामजीत की पत्नी निक्कू से बहस होने लगी। दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इस पर निक्कू ने खेताऊ को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। बहू के हमले में खेताऊ के सिर पर चोट लग गई, वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसी बीच उनकी नातिन पूजा बीच-बचाव करने पहुंची। दादा को बचाने में उसे भी चोट आई। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण किसी तरह खेताऊ को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी कादीपुर शिवम मिश्र दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने घटना के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली। थानाध्यक्ष करौंदीकलां मो. अकरम खान ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
बुजुर्ग पर उतारा अक्सर होने वाली कहासुनी का गुस्सा
ससुर को पीट-पीट कर मारने की घटना को लेकर असलाुद्दीनपुर गांव में रविवार को दिन भर चर्चाओं को बाजार गर्म रहा। बताया जा रहा है कि खेताऊ की दो संतानें थीं। उनके छोटे पुत्र रामजीत की करीब नौ साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी थी जबकि बड़े पुत्र छोटेलाल की दो साल पहले मौत हो गई थी। खेताऊ पर हमला करने वाली उनकी छोटी बहू निक्कू थी।
बताया जा रहा है कि अक्सर निक्कू व खेताऊ के बीच कहासुनी होती रहती थी। शनिवार रात भी जब दोनों में बहस हुई तो लोगों को लगा कि सामान्य विवाद है। कुछ देर कहासुनी के बाद मामला शांत हो जाएगा लेकिन निक्कू का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने खेताऊ पर अपना सारा गुस्सा उतार दिया। निक्कू ने खेताऊ की पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना से गांव में शोक की लहर है। पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है।