{"_id":"5ecfde2b8ebc3e90a9391ffd","slug":"data-feeding-sultanpur-news-lko523475477","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुस्त मिला परदेसियों के डाटा फीडिंग का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुस्त मिला परदेसियों के डाटा फीडिंग का कार्य
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विभिन्न प्रांतों से आ रहे परदेसियों के डाटा फीडिंग का कार्य सुस्त पाया गया है। उप निदेशक कृषि की ओर से लगाए गए ऑपरेटरों की ओर से फीडिंग का कार्य नहीं किया जा रहा है। समीक्षा में फीडिंग में सुस्ती मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई है।
शासन के निर्देश पर कोरोना संक्रमण को देखते हुए विभिन्न प्रांतों से जिले में पहुंच रहे प्रवासियों (परदेसियों) का पूरा विवरण एकत्र किया जा रहा है। परदेसियों के डाटा की फीडिंग विकास भवन में कराई जा रही है। इस कार्य में कई विभागों के कंप्यूटर ऑपरेटर लगाए गए हैं।
बुधवार की समीक्षा में डीएम को डाटा फीडिंग का कार्य सुस्त मिला। पता चला कि उप निदेशक कृषि की ओर से लगाए गए ऑपरेटर डाटा फीडिंग का कार्य नहीं कर रहे है। इस पर डीएम सी. इंदुमती ने नाराजगी जताई है। उन्होंने डाटा फीडिंग के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
नामित नोडल अधिकारी/उपजिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह को डाटा फीडिंग का कार्य बढ़ाने के लिए प्रत्येक ऑपरेटर को रोजाना दो सौ फीडिंग का लक्ष्य देने का निर्देश दिया। कहा कि निर्धारित डाटा की फीडिंग नहीं करने वाले ऑपरेटरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कार्य नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव मांगा है। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व उमाकांत त्रिपाठी समेत संबंधित मौजूद रहे।