{"_id":"2f0db7d543ae886208ce30fcb225ea9c","slug":"dandiya-dance-in-navratra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र में डांडिया की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र में डांडिया की धूम
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sun, 18 Oct 2015 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र के पर्व पर कसौंधन नारी चेतना सेवा संस्थान की ओर से डाकखाने चौराहे पर गरबा एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने हिस्सा लेकर डांडिया नृत्य का आनंद उठाया।
विज्ञापन
नवरात्र पर्व पर जिले में विविध कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है।
इसी कड़ी में शनिवार की देर शाम शहर के डाकखाने चौराहे पर गरबा एवं सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लेकर नृत्य किया। बच्चे भी महिलाओं के साथ गीतों की धुनों पर अठखेलियां करते नजर आए। श्री कसौंधन नारी चेतना सेवा संस्थान की पदाधिकारियों ने नारी शक्ति को समाज में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन गोमती कसौंधन ने किया। इस मौके पर रीता, रजनी, रंजना, सुनीता, संतोष, नीलम, प्रीति, ममता, पूनम, श्रीति, कंचन, कुसुम, निशा समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन