{"_id":"5877b6ee4f1c1be165bab1d0","slug":"youth-murdered-while-sleeping","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप पर सो रहे युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नलकूप पर सो रहे युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या
Amarujala Bureau
Updated Thu, 12 Jan 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
पिता-पुत्र पर केस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पूरे जोगधर मजरे कोहरा गांव में बुधवार रात नलकूप पर सो रहे एक युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार की सुबह परिवारीजनों को नलकूप के भीतर चारपाई पर उसका लहूलुहान शव मिला। हत्या के पीछे रंजिश का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
पुलिस ने परिवारीजनों की तहरीर पर गांव के ही पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का जायजा लेते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे जोगधर मजरे कोहरा निवासी राधेश्याम (35) पुत्र गयादीन बुधवार देर रात घर से भोजन करने के बाद खेत में स्थित नलकूप पर सोने चला गया। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे राधेश्याम का छोटा भाई श्याम सुंदर नलकूप पर गया तो राधेश्याम का शव खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा मिला। राधेश्याम के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किए गए थे। राधेश्याम की मौत की सूचना मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक आरके प्रसाद प्रजापति पुलिस बल के साथ पहुंचे। शव का पंचनामा कराकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई श्याम सुंदर का आरोप है कि गांव निवासी रामराज से एक मुकदमे को लेकर रंजिश चली आ रही थी। इसी को लेकर रामराज आए दिन परिवारीजनों को जान से मारने की धमकी देता था।
रामराज ने अपने बेटे ज्ञानचंद के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से मारकर उसके बड़े भाई राधेश्याम की हत्या की है। कोतवाली पुलिस ने श्याम सुंदर की तहरीर पर पिता-पुत्र के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना की जानकारी पाकर एसपी संतोष कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।