फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Youth murdered in Kurebhar

कानूनगो हत्याकांड के होस्टाइल  गवाह की गोली मारकर हत्या

Fri, 16 Dec 2016 10:32 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 16 Dec 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
Youth murdered in Kurebhar
गांव में सनसनी, फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला

कूरेभार थाने के मझवारा गांव में शुक्रवार की रात कानूनगो राम कुमार हत्याकांड के होस्टाइल गवाह की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी जबकि उसका साथी घायल हो गया। गोलीकांड में घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत युवक कानूनगो राम कुमार यादव का भतीजा था। घटना के पीछे रंजिश बताई जा रही है। 

विज्ञापन



कूरेेभार थाना क्षेत्र के मझवारा गांव निवासी अजीत यादव (32) पुत्र राम खेलावन यादव को शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे घर के पास ही गोली मार दी गई। गोली लगने से अजीत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गांव का ही रमाशंकर सिंह उर्फ मोहन (35) पुत्र हौसिला सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचते इससे पहले हमलावर भाग निकले। सरेशाम हुए गोलीकांड से गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने घटना की सूचना कूरेभार थाने की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रमाशंकर सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया  है। मृतक अजीत यादव कानूनगो राम कुमार यादव का भतीजा था। वह हत्याकांड में मुख्य गवाह था। फैजाबाद में मुकदमे की सुनवाई के दौरान वह होस्टाइल हो गया था। उसके बाद कोर्ट ने कानूनगो हत्याकांड में नामजद पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू समेत अन्य आरोपियों को बरी कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ने घटना के पीछे रंजिश की आशंका जताते हुए बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed