{"_id":"9a519be6bf07a160d4b37c4623fddff9","slug":"women-murdered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में महिला की पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में महिला की पीट-पीटकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
Updated Fri, 03 Jul 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। पूरे रामदीन गांव में गुरुवार की रात पड़ोसियों ने रंजिश को लेकर घर के बाहर बैठी एक महिला की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल महिला को परिवारीजन लेकर सीएचसी पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के बेटे की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के पूरे रामदीन मजरे रुदौली निवासी सुरजू की पत्नी जगदेई (68) गुरुवार की रात करीब आठ बजे घर के बाहर बैठी थी। तभी पड़ोसी अमरेश पुत्र बाबूलाल और बुद्धप्रकाश पुत्र गयादीन वहां पहुंच गए। दोनों की जगदेई से कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों युवकों ने जगदेई की लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे आस-पास के लोगों ने किसी तरह से जगदेई को हमलावरों से छुड़ाया। गंभीर रूप से घायल जगदेई को परिवारीजन लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया।
परिवारीजन जगदेई की मरहम पट्टी कराने के बाद उसे लेकर मुसाफिरखाना कोतवाली पहुंच गए और पुलिस से आपबीती सुना रहे थे। अचानक जगदेई की हालत ज्यादा बिगड़ गई। परिवारीजन जगदेई को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। इस बाबत प्रभारी कोतवाल दीपेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने पहले दोनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया था। बाद में महिला की मौत हो गई है। मुकदमे में दर्ज धारा को तरमीम कर दिया जाएगा।