फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Women dies, protest against Nursing Home

चिकित्सक की लापरवाही से प्रसूता की मौैत, प्रदर्शन

Sun, 24 Sep 2017 10:22 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 24 Sep 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
Women dies, protest against Nursing Home
परिवार में कोहराम - फोटो : अमर उजाला

निजी चिकित्सक की लापरवाही से एक प्रसूता की हालत बिगड़ गई। परिवारीजन प्रसूता को लेकर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ पहुंचे जहां इलाज के दौरान शनिवार की दोपहर उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से नाराज परिवारीजनों ने रविवार को कोतवाली का घेराव कर आरोपी चिकित्सक की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने पति की तहरीर पर नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 

विज्ञापन



लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के वैनी गांव निवासी दिनेश यादव की पत्नी निर्मला गर्भवती थी। 12 अगस्त 2017 को निर्मला को कस्बे के कल्पना नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। रात पौने 10 बजे ऑपरेशन के बाद निर्मला ने एक शिशु को जन्म दिया। नर्सिंग होम संचालक ने निर्मला को आठ दिनों तक अपने यहां भर्ती करने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया था। परिवारीजन निर्मला को लेकर घर चले गए जहां तीन दिन बाद 23 अगस्त को फिर से दर्द शुरू हुआ तो निर्मला को परिवारीजन लेकर फिर कल्पना नर्सिंग होम पहुंचे।
विज्ञापन


नर्सिंग होम में 17 दिन भर्ती करने के बाद जब निर्मला की हालात नहीं सुधरी तो नौ सितंबर की रात चिकित्सक ने खून चढ़ाने के बहाने अपने निजी वाहन से जिला मुख्यालय पर स्थित जसलोक अस्पताल में भर्ती करा दिया था। दो दिन भर्ती रहने के बाद निर्मला की हालत बिगड़ती चली गई तो जसलोक अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था। परिवारीजन निर्मला को लेकर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ पहुंचे तो जांच में पता चला कि प्रसव के दौरान ऑपरेशन में बरती गई लापरवाही से निर्मला को इंफेक्शन हो गया था। निर्मला का ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में उपचार चल ही रहा था कि शनिवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्मला की मौत की सूचना जब गांव पहुंची तो परिवारीजनों के साथ ही ग्रामीणों में रोष फैल गया। रविवार की सुबह सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों के साथ पहुंचे परिवारीजनों ने कोतवाली का घेराव कर आरोपी कल्पना नर्सिंग होम के चिकित्सक की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी।  पुलिस ने पति की तहरीर पर कल्पना नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। इस बाबत इंस्पेक्टर लंभुआ ने बताया कि विवेचना के दौरान नर्सिंग होम संचालक का नाम राजेश यादव प्रकाश में आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed