फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Women dies of elctric shock

बिजली चोरी के लिए खींचा तार टूटने से महिला की मौत

Tue, 04 Oct 2016 10:31 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 04 Oct 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
Women dies of elctric shock
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

बिजली खंभे से कटिया लगाकर घर व दुकान में खींचा गया तार टूटकर खेत में गिरने से एक महिला और वनरोज की मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। सूचना के बाद पहुंचे पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन

करौंदीकलां थाना क्षेत्र के रमसापुर गांव में विद्युत पोल से गांव के ही जुग्गीलाल, हरीलाल, जियालाल ने अपने घर में बिजली का कनेक्शन किया था, जबकि इसी गांव के दिनेश कुमार दुकान पर चोरी-छिपे तार ले गए थे।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह गांव की ही सीताराम की पत्नी विद्या देवी (50) खेत गई थी। खेत में चोरी से खींचा गया बिजली का तार टूटकर गिरा था जिसकी चपेट में विद्या देवी आ गईं। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। करीब डेढ़ घंटे तक जब विद्या देवी घर नहीं पहुंची तो उनका बेटा अजय उन्हें तलाश करते हुए खेत के पास पहुंचा। खेत में विद्या पड़ी थीं। अजय ने जैसे ही मां को छुआ तो उसे भी करंट लग गया, हालांकि वह बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय के शोर मचाने पर परिवारीजन व अन्य ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। खेत में थोड़ी ही दूरी पर तार से चिपका हुआ एक वनरोज भी मृत पड़ा था। विद्या के परिवारीजन उम्मीद पर उन्हें सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों-कर्मचारियों को दी लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा। इससे नाराज ग्रामीणों ने शव करौंदीकलां-रवनिया मार्ग पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन की सूचना पाते ही एसओ करौंदीकलां निर्भय सिंह पुलिस टीम के साथ वहां पहुंच गए।


एसओ ने परिवारीजनों को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया तब जाकर लोग शांत हुए। एसओ ने बताया कि मृतका के पति सीताराम की तहरीर पर जुग्गीलाल, हरीलाल, जियालाल और दिनेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed