Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bus Hits Tempo In Sikandra Rao Hathras

हाथरस सड़क हादसा: सिकंद्राराऊ में टेंपो में बस ने पीछे से मारी टक्कर, दो सगी बहनों की मौत

Sun, 22 Nov 2026 03:15 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 22 Nov 2026 03:15 PM IST
सार

बस ने पीछे से टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में दो सगी बहनों की मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Bus Hits Tempo In Sikandra Rao Hathras
हादसे के बाद इकट्ठे लोग, क्षतिग्रस्त टेंपो - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सिकंदराराऊ में रविवार दोपहर करीब एक बजे ग्राम बिलार के निकट एक भीषण सड़क हादसा हुआ। सिकंद्राराऊ जा रहे एक टेंपो में पीछे से टर्न ले रही एक प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। प्रारंभिक सूचना के अनुसार हादसे में दो सगी बहनों की मौत हो गई। मृतकों में छोटी और मोती नाम की दो सगी बहनें हैं। 

विज्ञापन


टेंपो में सवार सभी लोग जिला अलीगढ़ के नौसेरवला क्षेत्र के निवासी थे। वे गुरुग्राम में काम करते थे और एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। ये लोग गुरुग्राम से सिकंद्राराऊ के नौरंगाबाद में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। यहां हाजी वारिस की बेटी की शादी का कार्यक्रम था। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और सड़क पर खून बिखर गया। पुलिस द्वारा मृतकों और घायलों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी की जा रही है।
विज्ञापन


बचाव और उपचार
हादसे के बाद मौके पर जिला प्रशासन, पुलिस, एंबुलेंस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंची। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया है। कुछ घायलों को अकराबाद सीएचसी भेजा गया। गंभीर घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा गया। दो मृतकों के शव सिकंद्राराऊ सीएचसी लाए गए, फिर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच जारी
हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। घायलों और मृतकों की संख्या पर विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed