Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news vaishali nitish setu poster tearing case 3 arrested 3 named 150 unknown booked

बिहार: नीतीश सेतु पर उपद्रव करने वाले तीन गिरफ्तार, 150 अज्ञात समेत 153 लोगों पर FIR; पुलिस कर रही छापेमारी

Sun, 22 Nov 2026 03:49 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 22 Nov 2026 03:49 PM IST
सार

वैशाली में नीतीश सेतु पर पोस्टर और बैनर फाड़ने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। वायरल वीडियो के आधार पर तीन नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। एसएसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि वीडियो फुटेज के जरिए अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar news vaishali nitish setu poster tearing case 3 arrested 3 named 150 unknown booked
राजद का झंडा लेकर हंगामा करते दिखे युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से नीतीश सेतु के उद्घाटन के कुछ ही देर बाद पुल पर पोस्टर और बैनर फाड़ने के मामले में वैशाली पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो और अन्य फुटेज के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


उद्घाटन के बाद पोस्टर-बैनर फाड़ने का वीडियो हुआ था वायरल
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश सेतु का उद्घाटन किया था। कार्यक्रम समाप्त होने के कुछ देर बाद कुछ युवक पुल पर पहुंचे और वहां लगाए गए पोस्टर-बैनर फाड़ने लगे। इस दौरान हंगामा और नारेबाजी भी हुई। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।
विज्ञापन

 
Trending Videos

Bihar news vaishali nitish setu poster tearing case 3 arrested 3 named 150 unknown booked
पुल पर हंगामा करते लोग

वीडियो फुटेज से हो रही आरोपियों की पहचान
पुलिस ने वायरल वीडियो को प्राथमिकी का आधार बनाया है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि घटना के पीछे कोई सुनियोजित साजिश थी या फिर युवकों ने खुद ही हंगामा किया। नामजद आरोपियों के अलावा वीडियो में दिख रहे अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है। घटना को लेकर राजनीतिक हलकों में भी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। सत्ता पक्ष ने पोस्टर-बैनर फाड़ने की घटना की निंदा की है, जबकि विपक्ष ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने नीतीश सेतु और आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि घटना में शामिल सभी लोगों तक पहुंचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed