{"_id":"483d08d8092b56fd5db3409fd747aa00","slug":"woman-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"से की लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
से की लूटपाट
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
अठैसी गांव में शनिवार की देर रात छत के रास्ते घर में घुसे बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर करीब तीन लाख रुपये कीमत के जेवरात लूट लिए। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के अठैसी गांव निवासी रघुवर वर्मा के घर शनिवार की रात बदमाश छत के रास्ते अंदर घुस गए। बदमाश एक कमरे में सो रही रघुवर वर्मा के परिवार की महिला को बंधक बनाकर उसे चारपाई से बांध दिया।
महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस कर बदमाश करीब तीन लाख रुपये कीमत के जेवरात समेट ले गए। दूसरे कमरों में सो रहे परिवारीजनों को लूटपाट की भनक तक नहीं लगी।
रविवार की सुबह परिवारीजन सोकर उठे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। इस बाबत इंस्पेक्टर जयसिंहपुर रामजी चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।