फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Woman dies in nursing home

5 महीने पहले ही खत्म हो गया लाइसेंस

Mon, 17 Oct 2016 10:38 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 17 Oct 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in nursing home
शोक में डूबा परिवार - फोटो : अमर उजाला

 अमेठी के जिस नर्सिंग होम में सोमवार को ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत हो गई उसका लाइसेंस तो अप्रैल में ही खत्म हो गया था। मजे की बात ये भी कि ये नर्सिंग होम एक क्लीनिक के लाइसेंस पर संचालित था जबकि नर्सिंग होम के लिए अलग से लाइसेंस लिया जाता है।

विज्ञापन

तीन साल पहले इसी अस्पताल में एक और गर्भवती की ऑपरेशन के दौरान मौत हो चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे साफ है कि ये नर्सिंग होम स्वास्थ्य विभाग के संरक्षण मेंचल रहा था। 
विज्ञापन

पीड़ित परिवार से एक ओर तो धन भी ऐंठा गया और लापरवाही भी जमकर बरती गई। नतीजा मंजू की मौत के रूप में सामने आया। हालांकि नवजात स्वस्थ है।  प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल कर्मी शव को बाहर कर उसे घर ले जाने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच ग्रामीणों को बवाल करते देख अस्पताल में मौजूद स्टाफ फरार हो गया, जबकि विद्याभूषण को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बवाल की सूचना मिलते ही एडीएम अशोक कनौजिया, सीओ जीडी मिश्र ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कराया। अस्पताल में भर्ती तीन अन्य मरीजों को सीएचसी में शिफ्ट कराया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed