{"_id":"57618ad34f1c1b4d1f11cd83","slug":"two-houses-burnt-in-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन का तार टूटा, दो मकान राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एचटी लाइन का तार टूटा, दो मकान राख
Amarujala Bureau
Updated Wed, 15 Jun 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
हुआ भारी नुकसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली का तार टूटने से निकली चिंगारी से लगी आग से दो मकान जलकर राख हो गए। आग से करीब एक लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
घटना चांदा थाना क्षेत्र के कोथरा गांव की है। गांव निवासी रामजस व सुभाष का कच्चा मकान आपस में सटा हुआ है। बुधवार की दोपहर मकान के ऊपर से गुजरा बिजली का हाईटेंशन तार अचानक टूटकर गिर गया।
विज्ञापन
तार में करंट प्रवाहित होने से छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। रामजस व सुभाष के मकान आग की लपटों में घिर गए। घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। ग्रामीणों ने पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को अवगत कराया। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। पूर्व ग्राम प्रधान रवींद्र सिंह ने पीड़ित परिवारों को राहत मुहैया कराई है।