{"_id":"049f1309ac16a5c080ad426005ff6652","slug":"two-die-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Wed, 27 Jan 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो बुजुर्गों की मौत हो गई जबकि किशोर समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने तीनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
कूरेभार थाना क्षेत्र के कस्बे में बुधवार की शाम साइकिल सवार राम मूरत दुबे (75) निवासी कस्बा को तेज रफ्तार बस ने रौंद दिया। दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। दूसरी दुर्घटना मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के कस्थुनी पूरब गांव से जुड़ी है। बुधवार की सुबह सड़क पार कर रहे मो. याकूब (80) निवासी प्रतापगंज कस्थुनी पूरब कोतवाली मुसाफिरखाना को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में मो. याकूब की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
तीसरी घटना पीपरपुर थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव के पास हुई। मंगलवार की देर रात बोलेरो जीप और ट्रक के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुुर्घटना में जीप सवार संजय वर्मा (40), अतुल सहाय वर्मा (35) व अनूप (13) निवासी अलीपुर थाना पीपरपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने संजय व अतुल सहाय को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भर्ती अनूप ने बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र के कन्हईपुर निवासी राम मिलन जायसवाल के बेटे अजय की बारात मुसाफिरखाना गई थी। वे सभी बारात में शामिल होने के बाद जीप से घर लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया।