फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Transformer fell upon child, dies

बालिका पर गिरा ट्रांसफार्मर, मौत

Mon, 19 Oct 2015 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Mon, 19 Oct 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन

रानीगंज कस्बे में विद्युत पोल से लटक रहे तार को कसते समय अचानक पोल समेत ट्रांसफार्मर एक बालिका पर गिर पड़ा जिससे उसकी मौत हो गई। बालिका की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन



जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रानीगंज कस्बा में दो दिन पहले विद्युत पोल से बिजली का तार लटक रहा था। सोमवार को विद्युत कर्मी ढीले तार को कस रहे थे। अचानक विद्युत पोल पर रखा ट्रांसफार्मर पोल समेत पास खड़ी अमरीन उर्फ तुब्बा (11) पुत्री मकबूल पर गिर पड़ा।
विज्ञापन


 पोल और ट्रांसफार्मर गिरने से अमरीन की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद विद्युत कर्मी घटना स्थल से भाग खड़े हुए। अमरीन की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। इस बाबत थौरी फीडर के जेई उज्ज्वल सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। कुछ विद्युत कर्मी रानीगंज कस्बे में ढीले तार को ठीक करने जरूर गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed