फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Trader shot Dead

गल्ला व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

Sun, 28 Feb 2016 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Sun, 28 Feb 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
Trader shot Dead

पहाड़पुर वैश्य बाजार में लूट के इरादे से पहुंचे बदमाशों ने विरोध करने पर गल्ला व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। गांव में दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने देसी बम भी फेंका। एक बम फटा जबकि दूसरा नहीं। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश फरार हो गए।

विज्ञापन


हत्या से नाराज व्यापारियों ने रविवार को मुड़िलाडीह बाजार में सड़क जामकर प्रदर्शन किया। लोगों की मांग थी कि पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के साथ ही जमीन का पट्टा दिया जाए। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन से आवागमन पूरी तरह से ठप रहा। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन



दोस्तपुर थाना  क्षेत्र के देवरी सुल्तानपुर निवासी राकेश अग्रहरि क्षेत्र के पहाड़पुर वैश्य बाजार में मकान बनाकर पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। मकान के एक हिस्से में राकेश अग्रहरि गल्ले का थोक कारोबार भी करते थे। शनिवार की रात करीब 11 बजे असलहों से लैस दो युवक राकेश के घर पहुंच गए। दोनों युवकों ने  घर के दरवाजे के पास सो रहे व्यवसायी के बड़े बेटे महेश और गणेश को जगाया। दोनों बेटों ने शोर मचाया तो थोड़ी दूर पर मड़हे में सो रहे व्यवसायी राकेश अग्रहरि की नींद खुल गई और वे बेटों की तरफ दौड़े तभी एक बदमाश ने उन्हें गोली मार दी। गोली राकेश के सीने में लगी और उनकी मौत हो गई। दोनों युवकों ने दहशत फैलाने के लिए राकेश के घर पर देसी बम फेंका। आवाज सुनकर बाजार के लोग जाग गए और  व्यवसायी के आवास की तरफ दौड़े। लोगों को देखते ही दोनों बदमाश पैदल ही  अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाते ही एसओ दोस्तपुर सुरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ  घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना स्थल से एक सुतली बम बरामद किया। रात  में ही एएसपी प्रद्युम्न सिंह, सीओ कादीपुर राम औतार कर्णवाल ने भी घटना  स्थल का मुआयना किया। रविवार की सुबह करीब आठ बजे मुड़िलाडीह बाजार में व्यापारियों ने सड़क जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों की मांग थी कि पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के साथ ही पांच बीघा जमीन का पट्टा दिया जाए। हत्या में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।


 सड़क जाम होने की सूचना पाते ही एसडीएम कादीपुर राम अभिलाष घटना स्थल पर पहुंच गए। एसडीएम ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। करीब दो घंटे बाद लोग शांत हुए। एसओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक व्यवसायी के बेटे गणेश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed