{"_id":"58386e674f1c1b042a13b2e3","slug":"three-houses-burnt-in-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से तीन मकान जले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से तीन मकान जले
Amar ujala Bureau
Updated Fri, 25 Nov 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
गांव में मचा हड़कंप
- फोटो : अमर उजाला
शहर से सटे पांचोपीरन में शुक्रवार की दोपहर अचानक लगी आग की चपेट में आकर तीन मकान जलकर राख हो गए जबकि चार बकरियों की झुलसकर मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग को काबू किया। आग से करीब दो लाख रुपये के संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
कोतवाली नगर क्षेत्र के पांचोपीरन कस्बा निवासी धर्मराज निषाद के कच्चे मकान में शुक्रवार की दोपहर अचानक आग लग गई। पछुआ हवा ने आग में घी का काम किया। देखते ही देखते आग ने धर्मराज के पूरे मकान को चपेट में ले लिया। पड़ोसी रामराज और ननका देवी का मकान भी आग से जलने लगा। आग से गांव में अफरातफरी मच गई। आग से राजाराम व ननका देवी की चार बकरियों की मौत हो गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को काबू किया। आग से करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।