फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Theft in five shops

दो सर्राफ समेत पांच दुकानों  से पांच लाख की चोरी

Tue, 25 Oct 2016 10:30 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 25 Oct 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
Theft in five shops
कादीपुर के व्यापारी परेशान - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली से दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित राणानगर में सोमवार की रात चोरों ने दो ज्वैलरी शॉप समेत पांच दुकानों का ताला तोड़कर पांच लाख रुपये कीमत के सामान व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी से नाराज व्यवसायियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। व्यवसायियों ने पुलिस को चोरी का खुलासे करने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। अधिकारियों ने फिंगर प्रिंट व डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


कादीपुर कोतवाली से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर राणानगर मोहल्ला है। इसी मोहल्ले में दो ज्वैलरी शॉप, एक हार्डवेयर एवं दो कपड़े की दुकान है। सोमवार की रात चोरों ने नवीन ज्वैलर्स की दुकान के शटर का ताला काटकर चार लाख रुपये के जेवरात और ओशो गारमेंट से 70 हजार के कपड़े तथा विजय वस्त्रालय से दो हजार नगदी व अमन स्टोर से 20 हजार की नगदी समेट ले गए। मंगलवार की सुबह दुकान से निकाली गई तिजोरी कस्बे के बगल स्थित बाग में टूटी हालत में मिली।  एक के बाद एक पांच दुकानों से हुई चोरी से व्यवसायियों में रोष फैल गया। व्यवसायियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


सूचना के बाद पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने फिंगर प्रिंट व डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। व्यवसायियों ने पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि जल्द ही चोरी का खुलासा नहीं होगा तो व्यापारी आंदोलन को बाध्य होंगे। इस बाबत कादीपुर कोतवाली के उपनिरीक्षक ऋषि राय ने बताया कि पीड़ित व्यवसायियों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed