फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Theft attempt in Bank.

स्टेट बैंक लॉकर का ताला तोड़ तिजोरी तक पहुंचे चोर

Sun, 26 Jul 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Sun, 26 Jul 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
जामों (अमेठी)। भारतीय स्टेट बैंक की नंद महर शाखा में शनिवार की रात चोरों ने लॉकर के चैनल का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। सुबह हो जाने पर चोरों को लौटना पड़ा। बैंक मैनेजर की सूचना के बाद पहुंचे अधिकारियों ने डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जामों थाना क्षेत्र के नंदमहर में भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा है। शनिवार की रात चोर बैंक पहुंच गए। चोर बैंक के मुख्य गेट पर लगे चैनल के तीन ताले तोड़कर अंदर घुस गए। अंदर पहुंचने पर चोरों ने लॉकर के चैनल पर लगे तीनों ताले को काटकर गिरा दिया। इसके बाद शटर का ताला तोड़कर तिजोरी तक पहुंच गए।
विज्ञापन


चोर तिजोरी का कोट रहे थे लेकिन सुबह हो जाने के कारण सफलता नहीं मिली। सुबह स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बैंक मैनेजर लालजी को दी। बैंक पहुंचे लालजी ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पाते ही सीओ गौरीगंज अंशुमान, एसओ जामों सीपी जैसल पुलिस व डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। बैंक मैनेजर ने बताया कि तिजोरी में रखा रुपया बच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed