फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   While playing, a teenager poured diesel on a boy and set him on fire.

Sitapur News: खेल खेल में बालक पर किशोर ने डीजल डालकर लगाई आग

Sun, 13 Sep 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 13 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
While playing, a teenager poured diesel on a boy and set him on fire.
अफनान
सिधौली। अटरिया के गोधना गांव में शनिवार को खेलते समय 15 वर्षीय किशोर ने छह वर्षीय बालक पर डीजल डालकर आग लगा दी। घटना में बालक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने आग बुझाकर उसे सीएचसी सिधौली में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

गोधना निवासी रेहान ने बताया कि उनका छह वर्षीय बेटा अफनान शनिवार दोपहर गांव में अपनी बुआ के घर जा रहा था। रास्ते में गांव का ही 15 वर्षीय किशोर खेल रहा था। किशोर ने अफनान को भी खेलने के लिए रोक लिया। आरोप है कि खेलते समय किशोर ने बालक पर डीजल डालकर आग लगा दी।
विज्ञापन

आग लगते ही अफनान चीखते हुए बुआ के घर की ओर दौड़ा। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। इसके बाद परिजन उसे तत्काल सीएचसी सिधौली लेकर पहुंचे और भर्ती कराया। सीएचसी अधीक्षक आनंद ने बताया कि बालक का गर्दन से नीचे का हिस्सा झुलसा है। शरीर पर फफोले पड़ गए हैं। फिलहाल उसकी हालत सामान्य है और इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अटरिया लालबहादुर मिश्र ने बताया कि घटना के संबंध में परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed