{"_id":"6aa59ba7fd4644924a014f8f","slug":"fraud-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-162793-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कनाडा भेजने का झांसा देकर 8.01 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कनाडा भेजने का झांसा देकर 8.01 लाख की धोखाधड़ी
Sun, 13 Sep 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कनाडा भेजने का झांसा देकर करीब आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति पुलिस को शिकायत दी। आरोप है कि इमीग्रेशन कंपनी संचालक, मैनेजर और दो कर्मचारियों ने उसके दो बच्चों का स्टडी वीजा लगवाने का भरोसा देकर रकम ले ली। शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव मालीमाजरा निवासी विनीत कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी करीब दो साल से कनाडा में रह रही है। वह अपने बेटे मानविक और बेटी प्रियांशी को कनाडा भेजने के लिए मोहाली स्थित टोडलर इमीग्रेशन से संपर्क में आया था। वहां उसे वरुण, अवनीत कौर और मैनेजर युवराज सिंह मिले।
आरोप है कि उन्होंने कंपनी के मालिक अनुदीप सिंह से बातचीत कर बच्चों के दस्तावेज लिए और फाइल तैयार करने का भरोसा दिया। शिकायत के अनुसार विनीत ने पहले ऑनलाइन बीस हजार रुपये दिए। इसके बाद बच्चों के कनाडा स्थित स्कूल के नाम पर बैंक खाते से अलग-अलग रकम भेजी। कुल मिलाकर करीब आठ लाख एक हजार रुपये से अधिक की राशि दी गई। कंपनी की ओर से हुए समझौते में वीजा नहीं लगने पर 45 दिन में पूरी रकम वापस करने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
वीजा नहीं आने पर उन्होंने वरुण से संपर्क किया तो उसे प्रक्रिया चलने की बात कहकर टाल दिया गया। काफी समय बीतने के बाद भी न वीजा लगा और न रकम वापस मिली। पुलिस जांच में शिकायतकर्ता की ओर से पेश एग्रीमेंट, स्कूल को भेजी रकम की रसीद और ऑनलाइन भुगतान के दस्तावेजों की जांच की गई।
जांच में प्रथम दृष्टया मिलीभगत कर ठगी किए जाने की बात सामने आने पर अनुदीप सिंह, युवराज सिंह, वरुण और अवनीत कौर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपियों को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस और फोन के माध्यम से सूचना दी गई, लेकिन पुलिस के अनुसार वे जांच में शामिल नहीं हुए। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि आगामी जांच में बैंक लेनदेन और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।