{"_id":"faa72cae6d13c9406bc44bf7ad4c18ce","slug":"teachers-house-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक के घर से ढाई लाख उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक के घर से ढाई लाख उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Wed, 17 Feb 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने बुधवार रात एक शिक्षक के मकान को निशाना बनाया। ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने करीब 50 हजार रुपये की नगदी और दो लाख रुपये कीमत के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
कोतवाली नगर क्षेत्र के लक्ष्मणपुर मोहल्ले में शिक्षक आशुतोष सिंह का मकान है। आशुतोष सिंह लंभुआ विकास खंड के जाटोपुर जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक हैं जबकि उनकी पत्नी रेनू सिंह प्राथमिक विद्यालय लोहरामऊ में अध्यापिका हैं। शिक्षक दंपती बुधवार की सुबह बच्चों को स्कूल पहुंचाने के बाद ड्यूटी पर गए थे। दोपहर बाद शिक्षक दंपती जब घर पहुंचे तो दरवाजा टूटा देखकर दंग रह गए।
विज्ञापन
अंदर जाने पर सारा सामान बिखरा पड़ा था और बक्से व अलमारी टूटी थी। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। चोरी की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन