{"_id":"ade64cb94178164b66172df52f211e7b","slug":"said-no-to-extortion-boundary-wall-demolished-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी देने से इंकार पर बाउंड्रीवाल ढहाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी देने से इंकार पर बाउंड्रीवाल ढहाई
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Wed, 26 Aug 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। रंगदारी देने से इंकार करने पर बदमाशों ने बुधवार को बैनामे की भूमि पर बनाई गई बाउंड्रीवाल ढहा दी। पुलिस को देखते ही बदमाश फरार हो गए। एक बदमाश को पुलिस ने सुतली बम के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद समेत 16 के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
बल्दीराय थाना क्षेत्र के भवानीगढ निवासी सर्वेश कुमार यादव ने एक बैनामे की भूमि पर बाउंड्रीवाल बनाई है। बीते दिनों से भवानीगढ़ बाजार निवासी सुधीर शुक्ला ने सर्वेश कुमार से रंगदारी में 50 हजार रुपये मांगा था। सर्वेश ने रुपये देने से इंकार कर दिया था। बुधवार को सुधीर समेत 16 लोग असलहा, बम लेकर सर्वेश की जमीन पर पहुंच गए। आरोपियों ने जमीन पर बनी बाउंड्रीवाल ढहा दी। इस दौरान हलियापुर थाने के उपनिरीक्षक संदीप राय वहां पहुंच गए। अचानक पुलिस को देखते ही बदमाश बाइक पर बैठकर भागने लगे।
विज्ञापन
उपनिरीक्षक ने अभिषेक सिंह निवासी कादीपुर को पकड़ लिया, जिसके पास से एक सुतली बम बरामद किया गया है। इस बाबत एसओ बल्दीराय देवेश कुमार ने बताया कि सुतली बम को निष्क्रिय कर दिया गया है। पीड़ित की तहरीर पर सुधीर शुक्ला समेत चार नामजद व 12 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन