फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Robbers target teacher

शिक्षक से ढाई लाख रुपये की लूट

Wed, 23 Sep 2015 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Wed, 23 Sep 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन

सैलून में दाढ़ी बनवा रहे शिक्षक से बाइक सवार चार बदमाशों ने ढाई लाख रुपये लूटे और फरार हो गए। पीड़ित की सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी की लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। शिक्षक ने जीपीएफ से रुपये निकाले थे।

विज्ञापन


 करौंदीकलां थाना क्षेत्र के बीबीपुर तिवारी निवासी शिक्षक बृजभूषण तिवारी क्षेत्र के लघु माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाते हैं। बुधवार को बृजभूषण तिवारी सुल्तानपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से जीपीएफ से ऋण लेने गए थे। वे बैंक से ढाई लाख रुपये निकालने के बाद बस से वापस परसुरामपुर चौराहे पर पहुंचे। शाम करीब छह बजे बृजभूषण तिवारी परसुरामपुर चौराहे पर स्थित एक सैलून में दाढ़ी बनवा रहे थे। तभी दो बाइकों पर सवार चार युवक वहां पहुंच गए। दो युवक दुकान में घुसे और बृजभूषण तिवारी के हाथ से ढाई लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया।
विज्ञापन


 बृजभूषण तिवारी जब तक कुछ समझते दोनों युवक दुकान से बाहर निकले और बाइक पर बैठकर फरार हो गए। इस घटना से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर काफी लोग जमा हो गए। पीड़ित शिक्षक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी की लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। स्थानीय लोगों ने दोनों बाइकों का नंबर नोट कर पुलिस को सौंपा है। शिक्षक ने बताया कि बेटे की डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए उन्होंने एक व्यक्ति से कर्ज लिया था। कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने रुपये निकाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed