{"_id":"57068fc54f1c1ba01ac8120f","slug":"rice-mill-caught-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइस मिल और मकान में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राइस मिल और मकान में लगी आग
Amarujala Bureau
Updated Thu, 07 Apr 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
राइसमिल में आग
- फोटो : अमर उजाला
अलग-अलग स्थानों पर राइस मिल और मकान में आग लगने से करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हो गया। ग्रामीणों की मदद से अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
पहली घटना दोस्तपुर थाना क्षेत्र के बभनगवां की है। गांव निवासी काशी गुप्ता के राइस मिल में बृहस्पतिवार को अचानक आग लग गई।
ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। पीड़ित के मुताबिक आग से करीब दो लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। दूसरी घटना बल्दीराय थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव की है। गांव निवासी खलील के मकान में आग लगने से करीब एक लाख रुपये की संपत्ति जल गई। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई।
विज्ञापन