फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Petrol Pump Manager looted

पेट्रोल पंप मैनेजर से दिनदहाड़े 3.77 लाख की लूट

Thu, 13 Oct 2016 10:40 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 13 Oct 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन

 दोस्त के साथ बैंक में रुपये जमा करने जा रहे पेट्रोल पंप के मैनेजर से दिनदहाड़े तीन युवकों ने तमंचे के बल पर तीन लाख 77 हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लुटेरों की धर-पकड़ के लिए मातहतों को निर्देश दिया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन



शुकुल बाजार के महोना गांव की रहने वाली तराना अनवर का महोना में पेट्रोल पंप है। पेट्रोल पंप पर श्यामजीत सिंह पुत्र अमर बहादुर सिंह निवासी संतोषपुर थाना हैदरगढ़ जिला बाराबंकी बतौर मैनेजर कार्य करता है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 :30 बजे श्यामजीत सिंह अपने दोस्त फैजान वारिस निवासी महोना के साथ जगदीशपुर में स्थित एचडीएफसी बैंक में रुपये जमा करने के लिए बाइक से निकला था।
विज्ञापन


दोनों कमरौली थाना क्षेत्र के बरसंडा मोड़ के पास पहुंचे थे, तभी एक बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने दोनों को चलती बाइक से धक्का देकर गिरा दिया। श्यामजीत और फैजान जमीन पर गिर पड़े। इस बीच दो लुटेरे बाइक से नीचे उतरे और दोनों पर तमंचा तान दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक हुई घटना से दोनों डर गए। एक लुटेरे ने श्यामजीत की बाइक की डिक्की में रखा तीन लाख 77 हजार रुपये से भरा बैग निकाल लिया। रुपये लेने के बाद सभी लुटेरे तमंचा लहराते हुए बाइक से फरार हो गए।


पीड़ित मैनेजर ने लूट की सूचना पेट्रोल पंप मालिक तराना अनवर और पुलिस कंट्रोल रूप में दी। सूचना पाते ही एसपी हीरालाल, जगदीशपुर, शुकुल बाजार, कमरौली थाने की पुलिस के साथ घटनास्थल की पड़ताल की। एसओ कमरौली विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि मैनेजर श्यामजीत की तहरीर पर तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर जांचा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed