फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   People demonstrate with body of the villager

पुलिस चौकी की मांग पर शव रखकर प्रदर्शन

Wed, 30 Aug 2017 10:14 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 30 Aug 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
People demonstrate with body of the villager
पुलिस चौकी की मांग - फोटो : अमर उजाला

डकैतों के हमले में गृहस्वामी की निर्मम हत्या से नाराज ग्रामीण बुधवार सुबह उग्र हो गए। पुलिस चौकी की मांग पर ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार करने के बजाय शव का रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद पहुंचे एएसपी व एसडीएम ने गांव में एक दरोगा व दो सिपाही की रात्रि ड्यूटी लगवाने तथा जल्द आर्थिक सहायता देने की बात कहकर ग्रामीणों को शांत करवाया। परिवारीजनों ने मेवालाल के बेटे के आने के बाद दाह संस्कार करने की बात कही है। 

विज्ञापन



गौरीगंज थाने के सैंठा व अत्तानगर गांव में सोमवार की रात 7-8 डकैतों ने तीन घरों में डकैती डाली थी। इस दौरान डकैतों ने विरोध करने पर अत्तानगर निवासी मेवालाल की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। गांव में पड़ी डैकती व मेवालाल की निर्मम हत्या से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को गांव में चौकी निर्माण तथा परिवारीजनों को आर्थिक सहायता की मांग को लेकर गांव में शव रख कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


आनन-फानन में गांव पहुंचे सीओ रवींद्र बहादुर सिंह ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण डीएम व एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। सीओ की सूचना पर मौके पर पहुंचे एएसपी बलरामाचारी दुबे व एसडीएम गौरीगंज मोतीलाल ने जल्द भूमि चिह्नित कर चौकी खोलने, आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा चौकी खुलने तक प्रतिदिन सायं छह बजे से सुबह छह बजे तक एक उपनिरीक्षक व सिपाहियों की ड्यूटी लगाने का आश्वासन देेकर ग्रामीणों को शांत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन समाप्त होने के बाद परिवारीजनों ने कहा कि वे दिल्ली में रहने वाले मेवालाल के बेटे का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीणों में आक्रोश को देखते हुए बड़ी संख्या में फोर्स तैनात की गई है। एसएचओ अनिरुद्ध सिंह की मानें तो मेवालाल व देवराज के घर से ले जाए गए बक्से गांव से करीब एक किलोमीटर दूर सीवान से बरामद हुए हैं। बरामद बक्सों को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed