{"_id":"6ace4544e6ae13308707b792","slug":"transactions-from-two-suspicious-accounts-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-155351-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: दो संदिग्ध खातों से साइबर ठगी के 1.98 लाख का लेनदेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: दो संदिग्ध खातों से साइबर ठगी के 1.98 लाख का लेनदेन
विज्ञापन
- महाराष्ट्र-दिल्ली के लोगों ने की थी शिकायत, प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठगी से जुड़े दो संदिग्ध बैंक खातों के माध्यम से करीब 1.98 लाख रुपये के लेनदेन का मामला सामने आया है। पुलिस ने समन्वय पोर्टल पर जांच के दौरान संदिग्ध लेनदेन चिह्नित किए हैं। महाराष्ट्र और दिल्ली के शिकायतकर्ताओं ने साइबर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार को 14सी के समन्वय पोर्टल पर ज्वालापुर कोतवाली की यूजर आईडी से लॉगिन कर संदिग्ध लेनदेन से संबंधित जानकारी खंगाली गई। इस दौरान प्रतिबिंब सेक्शन में संदिग्ध चेक निकासी और म्यूल अकाउंट से जुड़ी दो प्रविष्टियां मिलीं। पहले मामले में ज्वालापुर स्थित आईडीबीआई बैंक की सिमरा कॉम्प्लेक्स शाखा से सात अगस्त 2026 को चेक के माध्यम से 98 हजार रुपये का लेनदेन हुआ था। जांच में सामने आया कि महाराष्ट्र के वर्धा निवासी अक्षय राजेश्वर हेते ने आठ अगस्त को साइबर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। पोर्टल पर इस लेनदेन को लेयर-1 से जुड़ा बताया गया है।
वहीं, ज्वालापुर के आर्यनगर चौक, रुड़की रोड स्थित बैंक खाते से दो मार्च 2026 को 99,156 रुपये का लेनदेन हुआ था। इस मामले में दिल्ली के द्वारका निवासी जेबी कौशिक ने चार मार्च को साइबर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। यह लेनदेन भी पोर्टल पर लेयर-1 में चिह्नित किया गया। दोनों लेनदेन संदिग्ध पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में साइबर धोखाधड़ी से जुड़े होने की आशंका के चलते संबंधित खातों की भूमिका की जांच की जाएगी। उपनिरीक्षक विजय प्रकाश की ओर से दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि मामलों की जांच कराई जा रही है।