फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsgsfd

Noida News: तीन दिन तक दफन रहा राज, अब खुलने लगी इश्क की कहानी

Tue, 13 Oct 2026 09:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
dfsgsfd
- 5 अक्टूबर को याकूबपुर गांव में कमरे से मिली थी मनीषा की लाश
विज्ञापन

- युवती अपने प्रेमी और उसकी पत्नी के साथ कमरे में रहने आई थी
नोएडा। एक प्रेमी, दो महिलाएं और रिश्तों में बढ़ती तल्खी... याकूबपुर गांव में युवती की हत्या की कहानी की परतें अब खुलने लगी हैं। जिस कमरे में मनीषा का शव मिला था, वहां तक पुलिस को पहुंचाने वाली कड़ी एक फोन कॉल थी। जांच में सामने आया है कि प्रेमी के साथ रहने को लेकर उसकी पत्नी और मनीषा के बीच अक्सर विवाद होता था। पांच अक्तूबर को बढ़े विवाद के बाद मनीषा की मौत हो गई, जबकि प्रेमी नितिन और उसकी पत्नी शीला फरार हैं।
5 अक्तूबर की शाम विवाद बढ़ने पर मारपीट हुई, जिसमें युवती की मौत हो गई। पुलिस को तीन दिन बाद मामले की जानकारी मिली थी। गांव की गली नंबर-12 में कर्मवीर भाटी के मकान की चौथी मंजिल पर बने कमरे से युवती का शव बरामद किया गया था। मृतका की पहचान कासगंज निवासी मनीषा के रूप में हुई थी। मकान की देखरेख करने वाले जितेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया था कि करीब एक सप्ताह पहले नितिन नाम का युवक किराये पर कमरा लेने आया था। वह अपने साथ शीला और मनीषा को लेकर आया था। नितिन ने पांच अक्तूबर को फोन कर बताया कि दोनों महिलाओं के बीच विवाद हो गया है और कमरे में जाकर देखने को कहा। जितेंद्र जब मौके पर पहुंचा तो कमरे पर बाहर से ताला लगा था। ताला खोलकर अंदर जाने पर मनीषा का शव मिला। घटना के बाद से नितिन और शीला फरार हैं। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

सड़क किनारे मिला अधेड़ व्यक्ति का शव
नोएडा। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सड़क किनारे एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। सोरखा गांव में एफएनजी मार्ग के पास शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष है। उसके पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। साथ ही मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं कोतवाली फेज टू क्षेत्र के याकूबपुर गांव में एक शख्स की मौत हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि हार्ट अटैक से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed