फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man takes his own life by hanging himself.

Delhi NCR News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
जीटीबी एंक्लेव स्थित जगतपुरी विस्तार की वारदात
विज्ञापन

पुलिस को मृतक के पास से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। शाहदरा जिले के जीटीबी एंक्लेव इलाके में मंगलवार सुबह एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। दोस्त ने युवक को फंदे से लटका देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त शफीक (37) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि शफीक डिप्रेशन का शिकार था। पुलिस ने उसका शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस शफीक के परिजनों व दोस्त से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने उसका मोबाइल भी कब्जे में लिया है। पुलिस के मुताबिक मूल रूप से लखीमपुर खीरी जिले के गोला का रहने वाला शफीक जीटीबी एंक्लेव के जगतपुरी विस्तार, दुर्गा मंदिर के पास अपने दोस्त के साथ रह रहा था। पांच दिन पहले ही उसने दोस्त के साथ रहना शुरू किया था। इसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। शफीक एक ठेकेदार के पास पुताई का काम करता करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed