फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Officers wife creates drama.

एएमए के सरकारी आवास में  जबरन घुसी पत्नी, हंगामा

Thu, 05 May 2016 10:16 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 05 May 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
Officers wife creates drama.
मियां बीबी की लड़ाई बनी तमाशा - फोटो : अमर उजाला

अरसे से अपर मुख्य अधिकारी व उनकी पत्नी के बीच की खटास बृहस्पतिवार को तमाशा बन गई। अपने भाई के साथ पहुंची पत्नी जबरन जिला पंचायत परिसर में स्थित अपर मुख्य अधिकारी के सरकारी आवास में घुस गई। अपर मुख्य अधिकारी पर तमाम गंभीर आरोप लगाते हुए वह उनके साथ जिंदगी गुजारने की बात पर अड़ गई। उसने बताया कि हाईकोर्ट ने अपर मुख्य अधिकारी को उसे 20 हजार रुपये गुजारा भत्ता और आवास देने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन


गोरखपुर जिले के बिलंदपुर निवासी राज कमल की बहन सुनीता की शादी गोरखपुर जिले के ही जटेपुर निवासी अरविंद आनंद पुत्र राम लौट प्रसाद के साथ नौ मार्च 2008 को हुई थी। पत्नी के मुताबिक शादी के कुछ दिन बाद ही अरविंद आनंद उससे दूरी बनाने लगे। इस दौरान अरविंद आनंद अपर मुख्य अधिकारी (एएमए) जिला पंचायत हो गए। मौजूदा समय में उनकी तैनाती सुल्तानपुर में है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की दोपहर जिला पंचायत परिसर में स्थित अपर मुख्य अधिकारी के आवास पर उस समय हंगामा शुरू हो गया जब उनकी पत्नी सुनीता अपने भाई राजकमल और अन्य लोगों के साथ वहां पहुंची। वह जबरन उनके आवास में घुस गई। कमरे में घुसते ही उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। उसके भाई राज कमल ने सुनीता का सामान कमरे में रखकर बाहर बरामदे में अपर मुख्य अधिकारी अरविंद आनंद के साथ वार्ता शुरू कर दी। सुनीता ने हाईकोर्ट का आदेश दिखाते हुए आरोप लगाया कि उसके पति का दूसरी महिला से संबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्ष 2010 में जब उसे उसके जेठ और पति ने पीटा तो उसने न्यायालय की शरण ली। हाईकोर्ट ने उसके पति को प्रतिमाह 20 हजार रुपये गुजारा भत्ता के साथ ही एक आवास देने का आदेश दिया है। उसके पति ने अभी तक न गुजारा भत्ता दिया न ही आवास। परिवारीजनों ने अपर मुख्य अधिकारी को काफी समझाया-बुझाया लेकिन वे सुनीता को साथ रखने को तैयार नहीं हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed