{"_id":"6e244800574200fa1de1d53f6d0188de","slug":"nishad-basti-burnt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निषाद बस्ती में आग से 18 मकान राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निषाद बस्ती में आग से 18 मकान राख
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Thu, 04 Feb 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के पूरे झुरहू गांव में बुधवार रात लगी आग से 18 कच्चे मकान जलाकर तबाह हो गए। ग्रामीणों ने अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। राजस्व कर्मियों ने बृहस्पतिवार सुबह घटना स्थल का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया है। आग पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं।
विज्ञापन
ग्राम पूरे झुरहू निवासी राम चरन के कच्चे मकान में बुधवार रात चूल्हे से निकली चिंगारी से छप्पर जलने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में पड़ोसी बैजनाथ, रमेशर, राम निहोर, राम मिलन, भाऊलाल, हृदयराम, गुरुचरन, जगन्नाथ, गजराज, सर्वादीन, जगई, राम प्रकाश, भवानी प्रसाद, दरगाही, विशंभर, गया प्रसाद समेत 18 लोगों के मकान आ गए।
विज्ञापन
ग्रामीण आग की सूचना अग्निशमन विभाग को देते हुए बचाव कार्य में जुट गए। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। पीड़ितों के मुताबिक आग से करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। बृहस्पतिवार सुबह राजस्व कर्मियों ने गांव पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया है। मकान नष्ट हो जाने की वजह से पीड़ित खुुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
काश! समय से पहुंच जाते फायर कर्मी
आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस कंट्रोल रूम के साथ ही अग्निशमन विभाग को दी थी। इसके बावजूद न तो हलियापुर थाने से कोई पुलिस कर्मी पहुंचा न ही अग्निशमन कर्मी। ग्रामीणों के मुताबिक यदि समय रहते दमकल कर्मी पहुंच गए होते तो नुकसान को कम किया जा सकता था।