फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   New Trauma building gets cracks

शुरू होने से पहले ही ट्रॉमा सेंटर भवन में दरारें

Mon, 25 Sep 2017 10:12 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 25 Sep 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
New Trauma building gets cracks
अफसरों में हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

पांच जिलों की सुविधा के लिए हाईवे पर खोला गया ट्रॉमा सेंटर विधिवत शुरू भी नहीं हो सका था कि भवन में दरारें आ गईं। भवन में दरारें आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। एक करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से तैयार हुए ट्रॉमा सेंटर में आईं दरारें छिपाने के लिए स्वास्थ्य महकमा हर तरह के हथकंडे अपना रहा है। 

विज्ञापन



प्रति वर्ष इलाहाबाद-फैजाबाद और लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैकड़ों लोग सड़क दुर्घटनाओं में घायल होते हैं। इनमें ज्यादातर समय पर उचित उपचार न मिल पाने से मौत के शिकार हो जाते हैं। हाईवे पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को शासन ने गंभीरता से लेते हुए सुल्तानपुर जिले में जनपद स्तरीय ट्रॉमा सेंटर खोले जाने की मंशा जताई थी।
विज्ञापन


आसपास के पांच जिले के लोगों को इसका लाभ मिलता। इसी कड़ी में शासन ने वर्ष 2013-14 में एक करोड़ 19 लाख 26 हजार रुपये की लागत से अमहट के पास स्वास्थ्य विभाग की 7,000 वर्गफुट भूमि पर ट्रॉमा सेंटर खोले जाने को स्वीकृति दी थी। ट्रॉमा सेंटर बनाने के लिए कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ने जनवरी 2014 में कार्य शुरू किया था। संस्था की ओर से कार्य समाप्ति की तिथि जून 2015 नियत की गई थी लेकिन समय पर ट्रॉमा सेंटर का निर्माण पूरा नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2017 के शुरुआती महीने में ट्रॉमा सेंटर बनकर तैयार हो गया। उसके बाद कार्यदायी संस्था ने ट्रॉमा सेंटर को स्वास्थ्य विभाग को सौंप भी दिया। मौजूदा समय में ट्रॉमा सेंटर के भवन की दीवारों में दरारें पड़ गई हैं। पिलर हो या फिर कमरा कई स्थानों पर पड़ी दरारें कार्यदायी संस्था की ओर से कराए गए निर्माण पर सवाल उठा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed