{"_id":"7535fa80fee98a352cc30004d29c9321","slug":"mumbai-police-nabbed-one-criminal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई पुलिस ने अजय सिंह को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंबई पुलिस ने अजय सिंह को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Mon, 05 Oct 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के लोनावाला क्षेत्र से दो व्यवसाइयों को अगवा कर की गई हत्या के मामले में चार दिनों से जिले की खाक छान रही मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार को आरोपी अजय सिंह को प्रतापपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया। मुंबई क्राइम ब्रांच ने अजय को गिरफ्तार कर लखनऊ के लिए रवाना हुई है।
करीब तीन माह पूर्व मुंबई के लोनावाला क्षेत्र में दो व्यवसाइयों को अगवा कर हत्या कर दी गई थी। हत्या में कारबाइन का इस्तेमाल किया गया था। पिछले चार दिनों से मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम जिले की खाक छान रही थी। मुंबई पुलिस ने रवि पुजारी गैंग को कारबाइन उपलब्ध कराने के आरोपी अजय सिंह निवासी प्रतापपुर थाना गोसाईगंज को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
अजय को गिरफ्तार करने के बाद मुंबई पुलिस ने राकेश सिंह को छोड़ दिया है। इसी मामले में अंबेडकरनगर निवासी विकास सिंह को क्राइम ब्रांच की टीम पहले ही गिरफ्तार कर चुुकी थी। अजय व विकास को गिरफ्तार करने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच के सीनियर इंस्पेक्टर आईएस पाटिल सोमवार को लखनऊ के लिए रवाना हो गए।