{"_id":"6af6e32b787268ea660e590c","slug":"moga-firing-case-three-accused-surrender-two-people-died-from-gunshot-wounds-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा फायरिंग केस: तीन आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण, एक फरार; दो लोगों की गोली लगने से हुई थी माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा फायरिंग केस: तीन आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण, एक फरार; दो लोगों की गोली लगने से हुई थी माैत
Fri, 13 Nov 2026 03:45 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
Published by: Nivedita
Updated Fri, 13 Nov 2026 03:45 PM IST
सार
मोगा में 25 अक्तूबर को दुकान के बाहर बैठे युवकों को स्कॉर्पियो सवार लोगों ने गोली मार दी थी। इसमें दो चचेरों भाइयों की माैत हो गई थी।
विज्ञापन
मोगा में तीन आरोपियों का आत्मसमर्पण
- फोटो : संवाद
विस्तार
मोगा के अंगदपुरा मोहल्ले में 25 अक्तूबर को हुई फायरिंग मामले के तीन मुख्य आरोपियों ने आज जिला अदालत में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। जानकारी के अनुसार, वारदात के समय स्कॉर्पियो में चार लोग सवार थे। एक आरोपी अभी फरार है।
मोगा के अंगदपुरा मोहल्ले में 25 अक्तूबर को दुकान के बाहर बैठे युवकों पर काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। वारदात में एक ही परिवार के गगन जिंदल (30) व साहिल जिंदल (40) की माैत हो गई थी। दोनों मृतक आपस में चचेरे भाई थे, जबकि फायरिंग में राघव और सोमनाथ जिंदल घायल हो गए थे।