{"_id":"5762d7084f1c1b481e11c2e9","slug":"minor-among-two-die-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार को ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंदा
Amarujala Bureau
Updated Thu, 16 Jun 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज-मुसाफिरखाना मार्ग पर स्थित कपूरचंद्रपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की देर शाम बाइक सवार दो लोगों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने रौंद दिया। दुर्घटना में किशोर समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। हादसे की खबर सुनते ही मृतकों के परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के पिंडारा गांव निवासी इरफान (20) पुत्र सहादत इसी कोतवाली क्षेत्र के पूरे मलिक गांव निवासी सादाब (13) पुत्र गोस मोहम्मद के साथ बाजार गया था। दोनों देर शाम बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में कपूरचंद्रपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मृतक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन