फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Man murdered in Amethi

युवक की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया

Sun, 20 Sep 2015 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Sun, 20 Sep 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन

पूरे बरजोर गांव में रविवार की सुबह घर से खेत निकले एक युवक की हत्या कर शव रस्सी के सहारे पेड़ पर टांग दिया गया। एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर हत्यारों की गिरफ्तारी का आदेश दिया है।

विज्ञापन



शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के पूरे बरजोर मजरे बूबूपुर निवासी रामदेव पाल (22) पुत्र रामचंद्र पाल के मोबाइल फोन पर रविवार की भोर किसी ने कॉल किया था। फोन आने के बाद रामदेव पाल पत्नी नीतू से खेत जाने की बात कहकर घर से निकला था। काफी देर तक जब रामदेव वापस घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजन उसे ढूंढने के लिए निकले। तलाश के दौरान गांव के पश्चिम एक आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे रामदेव का शव लटक रहा था। रामदेव के दोनों पैर भी रस्सी से बंधे थे, जबकि डिब्बा और चप्पल थोड़ी दूर पर पड़े थे।
विज्ञापन


 रामदेव के जेब से उसका मोबाइल सेट मिला, लेकिन उसमें से सारे नंबर डिलीट थे। परिवारीजनों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी हीरालाल ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने रामदेव के जेब से मिले मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाकर जांच का आदेश दिया है। एसपी ने बताया कि रामदेव की हत्या के बाद शव को आत्महत्या दिखाने के लिए पेड़ पर टांगा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद दर्ज होगा केस
शुकुल बाजार। एसओ शुकुल बाजार संतोष यादव ने बताया कि मृतक के भाई रामरूप पाल ने शव पेड़ से लटके होने की सूचना दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

इनसेट
तीन माह पूर्व हुई थी शादी
शुकुल बाजार। पूरे बरजोर गांव निवासी रामचंद्र पाल के बेटे रामदेव पाल की 10 जून 2015 को फैजाबाद जिले के मवई थाना क्षेत्र के गनेशपुर गांव निवासी रामसुमिरन की बेटी नीतू के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद नीतू ससुराल में ही थी। रामदेव की मौत से बूढ़ी मां राजदेई के साथ ही पत्नी नीतू का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed